An online weblog with quite informative, cheerful and inspirational articles for human beings who love travel to India with ardor and make a distinct Lifestyle.
आरती श्री साई गुरुवर की, परमानंद सदा गुरुवर की | जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक संकट भयहारी | शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया | कितने भक्त शरण में आये, वे सुख शंति निरंतर पाये | भाव धरे जो मन में जैसा, साई का अनुभव वैसा | गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस तन को | साई नाम सदा जो गावें, सो फल जग में शाश्वत पावें | गुरुवासर करि पूजा सेवा, उस पर कृपा करत गुरु देवा | राम कृष्ण हनुमान रुप में, दे दर्शन जानत जो मन में | विविध धर्म के सेवक आतें, दर्शन कर इच्छित फल पातें | जै बोलो साई बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की | साई की आरती जो कोई गावे, घर में बसि सुख मंगल पावे | आरती श्री साई गुरुवर की.
Reblogged this on The Indian Magazine.